Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

सेवा सेतु शिविर से जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का संकल्प



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज सूरजकुंड पार्क, मेरठ में ‘सेवा सेतु शिविर’ का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व सेवा सेतु अभियान के उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बताया भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और वंचित वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है, लेकिन उन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कई बार पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव, आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी न होने या अन्य कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है। ‘सेवा सेतु शिविर’ ऐसे ही लोगों और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है।

सेवा सेतु शिविर महापौर हरीकांत अहलूवालिया के संयोजन में किया गया उन्होंने कहा इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है, जिससे जनसेवा को और अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर इसी संकल्प को धरातल पर उतारने का माध्यम है।

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि मेरठ शहर के लिए यह गौरव की बात है कि प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को इस महत्वपूर्ण सेवा संकल्प अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से सेवा के इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या मार्गदर्शन के अभाव में सरकार की किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अभियान संयोजक वीनस शर्मा, सह-संयोजक विभोर चौधरी, कमल दत्त शर्मा, महानगर महामंत्री नरेद्र उपाध्याय, विनय शर्मा पाराशर सहित महानगर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here