नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत, मेरठ शहर द्वारा आज श्री सनातन धर्म मंदिर, बुढ़ाना गेट से भव्य शिव बारात के साथ इस वर्ष की रामलीला का शुभारंभ किया गया। भगवान महादेव नंदी पर सवार होकर बारात के साथ नगर भ्रमण पर निकले तो पूरा शहर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
बारात का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य संयोजक अनिल गोल्डी और सह संयोजक दीपक शर्मा रहे, जबकि मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में मुकेश सिंघल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा मेरठ महानगर उपस्थित रहे। मुख्य पूजनकर्ता नीरज मित्तल, अध्यक्ष कंकरखेड़ा व्यापार संघ, मुख्य तिलककर्ता आनंद प्रजापति बिल्डर, सुशील गर्ग (रामनाथ डेरे वाले) एवं पवन कुमार जैन रहे।
शिव बारात बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में सबसे आगे श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर का बैनर चल रहा था। बारात में आकर्षण का केंद्र रहे - अनिल कोहली ताशा, रणथुंबमी रवि बचन ऊंट, जुगल किशोर ताशा, गणेश जी (दुबे एटा), राजा बैंड मेरठ, भैरव जी (चाँद), अग्रवाल बैंड दिल्ली, सरस्वती जी (चाँद), अघोरी सीन बोलता नटराज, भोले बाबा (दुबे एटा), भारत चमन बैंड मेरठ, विष्णु जी (दुबे एटा), रास सीन बोलता सोनी, ब्रह्मा जी-नारद जी मीरा बग्गी, पॉपुलर बैंड सोनीपत, शनिदेव (दुबे एटा), महाकाली अखाड़ा सोनी, काली जी (दुबे एटा), बालाजी बैंड गुरुग्राम, दुर्गा जी रथ (दुबे एटा), चाँद-सूरज मीरा घोड़ी, नवग्रह रथ, गोरिल्ला, पांडा और मोटू-पतलू, खाटू श्याम जी, शहनाई रूपा शंकर, लक्ष्मी नारायण जी रथ (ताज), रवि बैंड मेरठ, हाजी इस्माइल शहनाई मथुरा, नेशनल लाइट (राजा) और मुख्य डोला महाराज जी (यश)।
आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में 6 बैंड शामिल रहे, जिनमें 3 स्थानीय और 3 अन्य शहरों से थे। 2 शहनाई - हाजी इस्माइल और रूपा शंकर, 1 ताशा, 16 डोले और 3 चलती-फिरती झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। डीजे, ढोल और आकर्षक लाइटिंग के साथ निकली बारात में संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य और सहयोगी भूत-प्रेतों के मुकुट लगाकर भगवान शिव के गणों के रूप में साथ चले, जो देखते ही बनता था।
यह रहा बारात का मार्ग
शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर, बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर सुभाष बाजार, कोतवाली के सामने से गुजर बाजार, बजाजा, सर्राफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, चौपला घंटाघर, लाला का बाजार, शीश महल, बाबा खाकी, खत्रियों का चौक, मोनी आटा चक्की, बीरू कुआं होते हुए पुनः निजस्थान सनातन धर्म मंदिर, बुढ़ाना गेट पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर भक्तों ने बारात का स्वागत किया।
कल से जिमखाना मैदान में मंचन शुरू
समिति ने जानकारी दी कि कल दिनांक 9 अक्टूबर 2026 से जिमखाना मैदान में रामलीला मंचन प्रारंभ होगा। प्रथम दिन गणेश वंदना, नारद मोह और पृथ्वी पुकार की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। पहले दिन ही श्री राम मंच पर भक्तों को दर्शन देंगे।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता (राधा गोविंद मंडप) ने शहर की जनता से अपील की है कि 9 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम 8:00 बजे जिमखाना मैदान पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन करें और लीला का आनंद लें।
इस अवसर पर महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर वाले, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल बबलू, मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, संयोजक राकेश शर्मा, मुख्य समन्वयक रोहताश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ संरक्षक आलोक गुप्ता, अंबुज गुप्ता, राजन सिंघल, आनंद प्रजापति, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल, संदीप गोयल रेवड़ी, मयूर अग्रवाल, अपार मेहरा, विपिन अग्रवाल, लोकेश शर्मा, मनोज दवई, मनोज वर्मा, पंकज गोयल पार्षद, अमित गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनिल वर्मा, अर्पित भारद्वाज सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment