Thursday, October 8, 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्पात देखते हुए पुलिस ने चलाई फायर सिस्टम, कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए धुंआ भी छोड़ा


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज इंदौर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस जन मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला रहे थे तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाई और आंदोलन स्थल पर धुआं छोड़ा। 


शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में शुरू हुए आंदोलन के तहत आज इंदौर में भी कांग्रेस के द्वारा आंदोलन किया गया। बड़ा गणपति चौराहा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एकत्रित हुए। वहां से कांग्रेस जन नारे लगाते हुए टोरी कार्नर चौराहा तक पैदल मार्च करते हुए आए। टोरी कॉर्नर चौराहा पर पहुंचने के बाद कांग्रेसियों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया गया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने लगे वैसे ही पुलिस ने वाटर कैनल चलाकर कांग्रेसियों पर पानी फेंक कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इसके बाद भी जब कांग्रेस जन मौके पर डटे हुए थे और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला रहे थे तो पुलिस ने धुआं छोड़ दिया। 

इस सारी स्थिति के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मौके पर रुक कर वोट कर गद्दी छोड़ के नारे की गंज की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के चुनाव में धान दिल्ली करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त को अब इस्तीफा देना होगा। इस आंदोलन में कांग्रेसियों का उत्साह जबरदस्त था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा लगातार तीसरे दिन जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है उससे भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा बढ़ रहा है।


पैदल मार्च और पुतला दहन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, दीपू यादव, पार्षद राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, अमन बजाज, पार्षद नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, अंसाफ अंसारी, रफिक खान, सादिक खान,कुणाल सोलंकी, देवेन्द्र यादव, शैफू वर्मा, सीमा सोलंकी, सुदाम चौधरी एवं अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment