Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष नगर में स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सेवा संकल्प अभियान "स्वास्थ्य आपके द्वार" के तहत पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा सुभाष नगर गली नंबर 8 स्थित शिव मंदिर परिसर में विशाल स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया।


शिविर में क्षेत्रवासियों की बीपी, ब्लड शुगर और विभिन्न प्रकार के कैंसर की स्क्रीनिंग की गई और दवाएं वितरित की गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुराग बिश्नोई ने आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को शिविरों से जोड़ने का आह्वान किया। क्षेत्रीय पार्षद पवन चौधरी की पहल पर आशा पूजा के घर को "आशा केंद्र" के रूप में विकसित किया गया, जिसका उद्घाटन पार्षद पवन चौधरी, सुषमा शर्मा और अनुराग बिश्नोई ने किया।


विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि आशा केंद्र से जरूरतमंदों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा समय पर मिलेगी।चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि शिविर में 135 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 32 में उच्च रक्तचाप और 25 में शुगर की समस्या मिली। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here