नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा द्वारा आज फ्लाइ दुबई एयरलाइंस में हुए घटनाक्रम में घायल भारतीय मूल के जाबांज कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए खजराना गणेश से प्रार्थना की है।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ कार्यकर्ता कैप्टन स्मित मछार का फोटो लेकर खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान श्री गणेश के पास जाबांज कैप्टन स्मित मछार का फोटो रखकर पूजा अर्चना कर उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना की।
मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा एवं विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि भारतीय पायलट श्री स्मित मच्छार जी ने संकट की घड़ी में अपने जीवन की चिंता न कर दूसरों की जिंदगी की रक्षा करके सच्ची मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने साहस, धैर्य और सूझबूझ से यात्रियों की जान की सुरक्षा की, जो सराहनीय है। उनकी बहादुरी को नमन करते हुए उनके जल्दी स्वस्थ्य होने दीर्घायु होने की कामना को लेकर भगवान खजराना गणेश जी से विशेष प्रार्थना की है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद प्रणव मण्डल, पुष्पेंद्र पाटीदार, नेहा शर्मा, महेश जोशी, वासुदेव पाटीदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment