नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मेंटल वेलबीइंग क्लब के तत्वावधान में मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक तनाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई से जुड़े तनाव से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. गीता सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, एकेपी डिग्री कॉलेज, खुर्जा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. गीता सिंह ने कहा कि शैक्षणिक तनाव किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने छात्राओं को तनाव से बचने के लिए नियमित रूप से माइंडफुलनेस, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की सलाह दी।
प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण विषय है। यदि कोई छात्रा शैक्षणिक तनाव से पीड़ित है तो काउंसलिंग और अभिभावकों से चर्चा के माध्यम से उसका समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम का संयोजन मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका गर्ग द्वारा किया गया, जबकि संचालन कु. प्रीति ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सीमा वर्मा एवं श्रीमती कृतिका का सहयोग रहा।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment