नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नवरात्र के द्वितीय दिवस पर भी छीपी टैंक स्थित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में दुर्गा माता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का समापन बच्चा पार्क स्थित शनि-दुर्गा मंदिर में दुर्गा आरती के पश्चात हुआ।
दौड़ में शामिल शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय, जय भवानी-जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय तथा हिंदू धर्म की जय के नारे लगाए।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि यह दौड़ पूरे नवरात्रि सुबह 7 बजे शिवसेना कार्यालय से निकाली जाएगी और शहर के विभिन्न मंदिरों पर संपन्न होगी। आयोजन का उद्देश्य शक्ति स्वरूप मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर हिंदुत्व की जनजागृति लाना है।
यात्रा में बोस सिद्धार्थ, लोकेश राजपूत, आर पी सिंह, आदेश कुमार, जसवीर सिंह आदि शिव सैनिकों ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment