Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

माल रोड पर खिलेगा राजकीय पुष्प पलाश, वसंत में दिखेगी टेसू की छटा


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के राजकीय पुष्प पलाश (टेसू/ढाक) के संरक्षण व संवर्धन को लेकर हरितिमा पर्यावरण संस्थान ने पहल शुरू की है। संस्थान के डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. तरुण गोयल और निकुंज गर्ग ने जीओसी सब एरिया मेरठ के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुमित राणा को पलाश का पौधा भेंट किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माल रोड पर पलाश के एवन्यू प्लांटेशन और उसके संरक्षण के लिए प्रार्थना-पत्र सौंपा।


संस्था का कहना है कि माल रोड पर पंक्तिबद्ध रूप से पलाश के पौधे लगने से वसंत ऋतु में टेसू के मनोहारी नारंगी-सिंदूरी फूलों से पूरे क्षेत्र की शोभा बढ़ेगी। साथ ही आमजन उत्तर प्रदेश के राजकीय पुष्प के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और औषधीय महत्व से भी रूबरू हो सकेंगे। संस्था ने इसे प्राकृतिक विरासत के संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here