Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

एलएलआरएम में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष WHO की थीम "जिए हुए अनुभवों को सुनना: वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव" रखी गई है।


कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल के मार्गदर्शन और सहायक आचार्य डॉ. राशि अग्रवाल के संयोजन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उप-प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, एसआईसी डॉ. धीरज राज, मेडिसिन विभाग की प्रो. डॉ. योगिता और डॉ. अनुपमा वर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान एमएससी नर्सिंग छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फैली भ्रांतियों पर नुक्कड़ नाटक, एमएचएम इंडिया की टीम ने चिंता और उसके उपचार पर लघु नाटिका प्रस्तुत की तथा मरीजों व परिजनों के लिए जागरूकता शिविर लगाकर गुड बैग्स का वितरण किया गया। डॉ. तरुण पाल ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है, वहीं डॉ. राशि अग्रवाल ने कहा कि मरीजों के अनुभव सुनने से ही वास्तविक बदलाव आता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here