Wednesday, October 7, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में बुधवार को एमए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया।


कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। विभाग प्रभारी प्रो. मोनिका चौधरी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. जूही बिरला ने अनुशासन का महत्व बताया और डॉ. रूबी ने सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। इसी अवसर पर अंग्रेजी परिषद का गठन किया गया। अध्यक्ष - शाजिया (एमए द्वितीय वर्ष), उपाध्यक्ष - निगारिश, सचिव - कंचन (एमए प्रथम वर्ष), सह सचिव - हर्षित शर्मा व लकी, सदस्य - इकरा, गुलफ्सा, शीतल तथा क्लास प्रतिनिधि - दिया व रिया चुनी गईं।


फ्रेशर्स में मिस फ्रेशर्स - हर्षित शर्मा, मिस टैलेंटेड - कंचन, मिस पर्सनैलिटी - वैशाली त्यागी, मिस ब्यूटीफुल हेयर - मुस्कान, मिस ब्यूटीफुल स्माइल - तमन्ना पाल और मिस कॉन्फिडेंट - रिया को चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन साजिदा, निगारिश, दिया, अक्षा आदि छात्राओं ने किया।

No comments:

Post a Comment