नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने अनस साजिद उस्मानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
काजी शादाब ने कहा कि अनस साजिद उस्मानी को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष जैसा बड़ा दायित्व मिलना पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं तथा अल्पसंख्यक समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियां अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।
काजी शादाब ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता अनस साजिद उस्मानी के कुशल नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करेंगे।
No comments:
Post a Comment