नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 01 नवंबर 2026 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में प्रस्तावित बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर आज बैठक आयोजित की गई।
चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल स्थित सभागार कक्ष में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी (लोक अदालत) श्री अमित वीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री सोनिका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि उक्त मेगा शिविर जनपद न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार मिश्रा-द्वितीय की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य आम जन को विधिक रूप से सशक्त बनाना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि बृहद शिविर से पूर्व लघु साक्षरता शिविरों का आयोजन कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार और पात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

No comments:
Post a Comment