संभागीय कृषि केंद्र पर किसान मेला एवं महिला किसान दिवस आयोजित
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र पर आज एक दिवसीय किसान मेला, कृषक ज्ञान गोष्ठी, फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ मंडल के सैकड़ों कृषकों सहित लगभग 100 महिला कृषकों ने भाग लिया।
मेले का उद्घाटन संयुक्त कृषि निदेशक स्मिता वर्मा ने किया तथा जैविक उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ० नवीन चंद्र, डॉ० बीना यादव, डॉ० चंद्रभानु, डॉ० नीलम संचान व अरुण कुमार ने कृषकों को मृदा परीक्षण, जैविक खेती, गृह वाटिका एवं पशुपालन की नवीनतम जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ० विकास पंवार ने किया, जबकि अंत में उप कृषि निदेशक (शोध) नीलेश चौरसिया ने आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment