Friday, October 2, 2026

एडीजी भानु भास्कर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर किया माल्यार्पण



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। एडीजी जोन भानु भास्कर द्वारा जोनल कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एडीजी ने जोनल कार्यालय के समस्त पुलिसकर्मियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को याद किया।

No comments:

Post a Comment