रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। चार अक्टूबर को किठौर विधानसभा क्षेत्र के खरखोदा में होने वाले ब्राह्मण समाज के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति व सपा नेता धर्मेंद्र शर्मा ने दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से एकजुट होकर सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
सपा नेता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की हितैषी पार्टी समाजवादी पार्टी है, इसलिए किठौर विधानसभा में सपा प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को भारी समर्थन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति-धर्म की राजनीति कर आपसी भाईचारा खत्म करने का काम किया है, जिसका जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में जवाब देगी। इस दौरान उनके साथ प्रवीण शर्मा, मदन शर्मा, नीतू शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश शर्मा, रामशरण शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment