नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वाट टीम ग्रामीण मेरठ व थाना बहसूमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर पशु चोर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
14/15 अक्टूबर की रात चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम मोड़ खुर्द के पास निर्माणाधीन हाईवे पर दो व्यक्ति चोरी के भैंसे के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
घायल अभियुक्त की पहचान इरशाद उर्फ गंजा पुत्र इब्राहिम निवासी लक्खीपुरा, इस्लामनगर, थाना लोहियानगर मेरठ के रूप में हुई। उसका साथी एहसान उर्फ हकला मौके से फरार हो गया। घायल के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस और थाना लोहियानगर क्षेत्र से चोरी किया गया एक भैंसा बरामद हुआ है। घायल को उपचार हेतु सीएचसी मवाना भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment