Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता पर परिचर्चा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को समाजशास्त्र विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 'महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

शासन के अभियान सेवा संकल्प के तहत आईक्यूएसी के तत्वावधान में मिशन शक्ति समिति और समाजशास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति के प्रति जागरुकता फैलाना रहा।

मिशन शक्ति नोडल अधिकारी और समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. लता कुमार ने बालिका दिवस और विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. गीता चौधरी ने वीडियो के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक चिंतन और भावनात्मक संतुलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मानसिक स्थिति शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को भी मजबूत करती है।

उन्होंने छात्राओं को परीक्षा के तनाव और भविष्य की चिंताओं का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करने के लिए प्रेरित किया। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, योग, ध्यान और आत्म-देखभाल को मानसिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण उपाय बताया।

प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दीं और विभाग को बधाई दी। परिचर्चा में एमए समाजशास्त्र की छात्राओं फ्राजिया, खुशबू, गुल्फ्शा, मीनाक्षी आदि ने अपने विचार रखे। तनाव और निराशा से निपटने के उपायों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. लता कुमार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here