नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। डूंगर गांव में विधायक गुलाम मोहम्मद की निधि से छह प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं। इससे गांव के मुख्य मार्गों और चौराहों पर रात में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।
पहली लाइट गंगनहर से मंदिर मार्ग पर राशन डीलर की दुकान के पास चौपले पर, दूसरी गंगनहर कांवड़ मार्ग से धनसिंह कोतवाल मार्ग पर कब्रिस्तान के पास तिराहे पर, तीसरी डूंगर-जिंझोखर मुख्य मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल व पंचायत भवन के पास और चौथी डूंगर-पुट संपर्क मार्ग पर आंबेडकर भवन पर लगाई गई है। इसके अलावा एक लाइट सहरावत चौपाल और एक प्राइमरी स्कूल के पास भूमिया स्थल पर लगाई गई है। ग्रामीणों ने विधायक गुलाम मोहम्मद और ग्राम प्रशासक आशा सागवान का आभार जताया।

No comments:
Post a Comment