Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 7, 2026

मकतब मुस्तफाई मस्जिद की छमाही परीक्षाएं संपन्न



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। परीक्षितगढ़ के मवाना बस स्टैंड स्थित मकतब मुस्तफाई मस्जिद की छमाही परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। यह मकतब दीनी तालीम बोर्ड, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के संरक्षण में संचालित है। परीक्षा में छात्रों ने कुरान-ए-करीम, दीनियात, अकाएद और इस्लामी आदाब में शानदार प्रदर्शन किया।


परीक्षक के तौर पर मौलाना नबील अहमद कमालापुरी - अध्यक्ष जमीयत उलेमा जिला मेरठ, मौलाना खालिद, मौलाना अनीस अहमद, मुफ्ती मोहम्मद शादाब, हाफिज मोहम्मद गुलजार, कारी मोहम्मद साबिर और कारी मोहम्मद मसरूर ने छात्रों की योग्यता का जायजा लिया। परीक्षकों ने कहा कि बच्चों ने आत्मविश्वास और तैयारी के साथ सबक पेश किया। साफ-सफाई, अनुशासन और दीनी तालीम के प्रति रुचि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में संगठित मकतब कायम होने से स्कूल जाने वाले बच्चे भी बुनियादी दीनी तालीम से जुड़ सकते हैं, जो नई पीढ़ी के ईमान और पहचान के संरक्षण के लिए जरूरी है। मकतब के जिम्मेदारान और दीनी तालीम बोर्ड के जिलाध्यक्ष कारी मोहम्मद वासिफ ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here