Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

एमआईटी यूनिवर्सिटी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस द्वारा गुरुवार को एमआईटी यूनिवर्सिटी में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


थाना प्रभारी परतापुर, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के बारे में जानकारी दी। छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, OTP व पासवर्ड किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here