Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

शोभित विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘दशमोत्तर छात्रवृत्ति’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘दशमोत्तर छात्रवृत्ति’ योजना के संदर्भ में एक विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शासन द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना तथा आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का निवारण करना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ, श्री सुनील कुमार जी तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शैलेश राय जी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ पंकज राणा जी , दूरस्थ शिक्षा निदेशक डॉ गणेश भारद्वाज जी एवं नोडल अधिकारी श्री सुनील कश्यप जी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री सुनील कुमार जी ने विद्यार्थियों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना एवं 'सेवा संकल्प अभियान' की शर्तों, डिजिटल आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के सही सत्यापन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शैलेश राय जी ने पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्रों को आने वाली समस्याओ का समाधान किया ओर पिछड़ा वर्ग के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समय से आवेदन पूर्ण करने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज राणा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के कल्याण और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। नोडल अधिकारी सुनील कश्यप ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here