नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को दक्षिण और शहर विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दक्षिण विधानसभा कार्यालय तारापुरी पर जिलाध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद की अध्यक्षता में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और पीडीए को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, यूथ ब्रिगेड कोषाध्यक्ष बीनू अहमद, दिलशाद मलिक, अनस सैफी, मोहम्मद इमरान, फिरोज मलिक, यूसुफ तोमर और मोबीन मलिक मौजूद रहे।
उधर, शहर विधानसभा में पूर्वा फैयाज अली स्थित शहर अध्यक्ष शाहिद पहलवान के आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर शाहिद पहलवान, वसीम राहुल, युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव, एबाद खान, अरशान खान, बिलाल कुरैशी, सोहेल सैफी, रिजवान कुरैशी, अदनान आफताब खान, अफजाल सैफी, हफीजुर्रहमान अंसारी, मनोज चपराना, कृष्ण कुमार जाटव, सचिन जाटव, संजय घायल और संजय यादव मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment