नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवोन्मेष सेल एवं जंतु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा इनोवेशन द्वारा वर्किग मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संयोजक आई आई सी प्रोफेसर कुमकुम राजपूत के द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में आई आई सी प्रेसिडेंट प्रो गीता चौधरी एवं डॉ गौरी गोयल रही। छात्राओं द्वारा डी एन ए मॉडल, ग्रीन हाउस मॉडल, वॉटर साइकल, ह्यूमन ब्रेन, वाल्कनो, ह्यूमन हार्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, लंग्स मॉडल, पैरेलल सीरीज एवं किडनी सिस्टम से सम्बन्धित वर्किग मॉडल इन्नोवेटिव तरीके से प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो (डॉ) अंजू सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाए गए वर्किंग मॉडल की सराहना की। इस अवसर पर प्रो लता कुमार, प्रो एस पी एस राणा, डॉ गजेंद्र सिंह, डॉ ऋचा राणा, डॉ राजीव कुमार एवम् श्रीमती आयशा जिंदल उपस्थित रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिफा, मंत्शा द्वितीय स्थान अक्सा, स्वालेहा, जोया ने एवं तृतीय स्थान नित्यांशी, अक्षरा, शकीरा ने प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment