Tuesday, October 13, 2026

नवरात्र के तीसरे दिन शिवसेना की दुर्गा माता दौड़


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नवरात्र के तीसरे दिन छीपी टैंक स्थित शिवसेना यूबीटी कार्यालय से युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य के नेतृत्व में दुर्गा माता दौड़ आयोजित हुई। दौड़ का समापन खूनी पुल स्थित पिपलेश्वर महादेव शिव-दुर्गा मंदिर में दुर्गा आरती के साथ हुआ।

दौड़ में शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय, जय भवानी-जय शिवाजी और हिंदू धर्म की जय के नारे लगाए। प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि यह दौड़ पूरे नवरात्र सुबह 7 बजे शिवसेना कार्यालय से निकलेगी और शहर के विभिन्न मंदिरों पर संपन्न होगी। इसका उद्देश्य मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप और छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है।

दौड़ में सनी प्रधान, कमल प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, शिक्षा देवी, राजेश तोमर, किशन कटारिया, मदन सक्सेना, आरपी सिंह, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, अमित कन्नौजिया, शिव महरोल, कुंदन, दीपक वैश्य, गौरी शंकर भोला, रूपराम राजपूत, जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment