Tuesday, October 13, 2026

'ब्लूप्रिंट एजुकेशन' की 11वीं वार्षिक सेल्स मीट संपन्न

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चित्रा प्रकाशन की सह संस्था 'ब्लूप्रिंट एजुकेशन' की ग्यारहवीं सेल्स मीट होटल हाइफन में आयोजित हुई। चित्रा प्रकाशन समूह के चेयरमैन अजय रस्तोगी व आलोक रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ब्लूप्रिंट एजुकेशन के डायरेक्टर नितिन रस्तोगी ने कहा कि इस वर्ष की थीम 'टुगेदर टुवर्ड्स टुमॉरो' एकजुटता और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। लक्ष्य ज्ञान की गुणवत्ता और शिक्षा में नए आयाम स्थापित करना है।

इस अवसर पर चित्रा समूह के डायरेक्टर मयंक रस्तोगी, सेल्स हेड गौरव गोयल, प्रकाशन प्रबंधक हिमांशु वर्मा, पूर्णेंदु कुमार, दीपक अग्रवाल, दीपयन्ती चौधरी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment