नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ की मासिक बैठक पल्लवपुरम फेज-2 स्थित राधे-राधे इलेक्ट्रॉनिक्स पर संयोजक पूरन चंद सैनी के यहां आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने की, जबकि संचालन महामंत्री रविंद्र शर्मा ने किया।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से
चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और आपसी एकजुटता बढ़ाने पर जोर
दिया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, जफर सैफी,
धीरज चावला, नवीन कंसल, मंत्री अवधेश चौहान, दीपक सक्सेना, संदीप डेरी वाले, अनिल
यादव, नरेश चौहान, आदित्य चौहान, रविकांत कौशिक, नीरज शर्मा, देवेंद्र गोयल, संदीप
लाल, खेमू शर्मा, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment