Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट करने का आरोप

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने गंगानगर पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है।


सोनकर का कहना है कि आज रात 09.10.2026 को करीब 1 बजे गंगानगर इंस्पेक्टर विनय कुमार 8-10 पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर आए और उन्हें नजरबंद कर दिया। सोनकर ने बताया कि चार दिन में यह तीसरी बार है जब उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। कारण पूछने पर इंस्पेक्टर ने "ऊपर से आदेश है" कहा। सोनकर ने कहा कि वह रामलीला और दशहरा मेले की तैयारी में लगे हैं और आज उन्हें डीएम से मिलना था। इसे उन्होंने "लोकतंत्र की हत्या" और असंवैधानिक बताया। पुलिस का कहना है कि सुबह एसपी देहात से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here