नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत के कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के आदेश पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सोनू सैफी ने संगठन विस्तार को लेकर बैठक की।
बैठक में मुस्तफाबाद विधानसभा से गुलफाम सैफी को विधानसभा अध्यक्ष, जाकिर सैफी को उपाध्यक्ष, आस मोहम्मद को महासचिव, सिराज सैफी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला उपाध्यक्ष, आमिल सैफी को वार्ड अध्यक्ष और नाहिद सैफी को वार्ड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रियाजुद्दीन सैफी, राष्ट्रीय सलाहकार अखलाक प्रधान सैफी, दिल्ली प्रदेश सलाहकार नवाब खां पियानवी, प्रदेश सचिव आशिफ सैफी, महताब सैफी, शौकीन सैफी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment