Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती सिसौली में धूमधाम से मनाई गई



नित्य संदेश ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती उनकी जन्मस्थली किसानों की राजधानी सिसौली में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भुनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और वहां से सिसौली पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत समस्त कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण लिया और सिसौली में आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ मेजर सुरेन्द्र, वीरपाल, हर्ष चहल, बबलू, सुरेन्द्र, विनोद, अर्जुन, राहुल, प्रमोद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here