अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत थाना पुलिस ने श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181
महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में
बताया। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध होने पर बिना झिझक पुलिस से
संपर्क करने की अपील की। छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और अनजान
लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की सलाह भी दी गई। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया
ने बताया कि मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और
सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक
किया जा रहा है।
इस दौरान थाना प्रभारी रविन्द्र पंवार, उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, शुभम
त्रिपाठी, तोरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी राखी विमल, साइबर
क्राइम प्रभारी कोमल, चेयरमैन सचिन सुकड़ी, सभासद विरेन्द्र नागर, अमित गोयल, चीनू
जाटव, प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment