Friday, October 9, 2026

37वीं विद्या भारती राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को 37वीं विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 11 क्षेत्रों से 450 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।


शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मेजर जनरल अहलावत ने कहा- "इस मैदान में संपूर्ण भारत का दृश्य दिख रहा है, यह विविधता में एकता का जीवंत दर्शन है। खिलाड़ी को चरित्रवान होना चाहिए, चरित्र ही सबसे बड़ी पूंजी है।" उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। संचालन शारीरिक शिक्षक नीरज सोम ने किया, आभार प्रबंध समिति उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु अग्रवाल ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment