नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन में सोमवार को प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई में मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर समेत अन्य क्षेत्रों से आए 25 उपभोक्ताओं ने विद्युत संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं।
उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से नए संयोजन, सोलर, मीटर, पोल और बिल से संबंधित समस्याएं रखीं। सभी प्रकरणों को जन-सुनवाई रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। तकनीकी जांच वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा गया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर, सुगम और उत्तरदायी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिस्कॉम प्रतिबद्ध है।
जन-सुनवाई में निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मो. सगीर, राजकुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, अधीक्षण अभियंता मो. अरशद, अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment