Friday, October 2, 2026

सेवा संकल्प अभियान : विकास भवन में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, 21 लाभार्थियों को शादी अनुदान प्रमाण पत्र


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन परिसर मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उप्र की ओर से 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 36 ट्राईसाइकिल, 12 व्हीलचेयर, 17 कान की मशीन, 13 एमआर किट और जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया। वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 20-20 हजार रुपये की धनराशि से लाभान्वित कुल 21 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए।

वितरण राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सिद्धांत शर्मा आदि द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment