Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स सहित अनेक खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।


जूडो में डीएवी मेरठ ने मारी बाजी-

अंडर14 वर्ग में -35 किग्रा भार वर्ग में नक्षत्र (डीएवी चंदर नगर) प्रथम, गर्व (डीएवी साहिबाबाद) द्वितीय तथा अभिमन्यु (डीएवी ऊंचाहार) तृतीय रहे। 50 किग्रा भार वर्ग में अभिराज सिंह (डीएवी मेरठ) ने प्रथम, अविराज (डीएवी ऊंचाहार) ने द्वितीय तथा वैभव (डीएवी साहिबाबाद) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 किग्रा वर्ग में आर्यन सिंह (डीएवी ऊंचाहार) प्रथम, आभास/आभार सक्सेना (डीएवी मेरठ) द्वितीय तथा आरव गोयल (डीएवी चंदर नगर) तृतीय रहे।

अंडर-17 वर्ग में 60 किग्रा भार वर्ग में यश त्यागी (डीएवी मेरठ) प्रथम, आदित्य कौशिक (डीएवी रसूलपुर) द्वितीय तथा मुदित (डीएवी साहिबाबाद) तृतीय रहे। इसी वर्ग में आदर्श (डीएवी चंदर नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 66 किग्रा वर्ग में विदित मैती (डीएवी चंदर नगर) प्रथम, नक्ष कुमार (डीएवी मेरठ) द्वितीय तथा प्रीत (डीएवी साहिबाबाद) तृतीय रहे। 73 किग्रा वर्ग में आधर्व पंवार (डीएवी गंगोह) प्रथम तथा तनिष्क एस. राठौड़ (डीएवी मेरठ) द्वितीय रहे।

अंडर-19 वर्ग के 66 किग्रा भार वर्ग में शौर्य पुंडीर (डीएवी मेरठ) ने प्रथम, ओजस (डीएवी साहिबाबाद) ने द्वितीय तथा पवन (डीएवी चंदर नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी मेरठ, शास्त्री नगर स्वर्ण पदक के विजेता बने।



क्रिकेट में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 वर्ग में डीएवी बबराला और डीएवी काकरी के बीच खेले गए मुकाबले में डीएवी बबराला विजयी रहा। इसी वर्ग में डीएवी लोहिया नगर, मेरठ और डीएवी प्रयागराज के मध्य हुए मुकाबले में डीएवी लोहिया नगर, मेरठ ने विजय हासिल की। अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक डीएवी लोहिया नगर, मेरठ, रजत पदक डीएवी प्रयागराज तथा कांस्य पदक डीएवी बबराला ने अर्जित किया।

अंडर-17 वर्ग में डीएवी रॉबर्टगंज और डीएवी प्रताप विहार, गाजियाबाद के बीच खेले गए मुकाबले में डीएवी रॉबर्टगंज ने जीत दर्ज की। डीएवी गेल और डीएवी प्रताप विहार के मध्य दो मैच खेले गए और दोनों ही मैचों में डीएवी प्रताप विहार विजयी रहा। डीएवी पिलखुवा और डीएवी रॉबर्ट्सगंज के मध्य हुए मैच में डीएवी पिलखुआ विजयी रहा। इस आधार पर डीएवी पिलखुआ को स्वर्ण पदक, डीएवी रॉबर्ट्सगंज को रजत पदक और डीएवी प्रताप विहार गाजियाबाद को कांस्य पदक प्रदान किया गया। 

अंडर-19 वर्ग में डीएवी कुमारगंज और डीएवी खरिया के मध्य खेले गए मुकाबले में डीएवी कुमारगंज ने शानदार विजय हासिल की। डीएवी मुजफ्फरनगर और डीएवी बबराला के मध्य हुए मुकाबले में डीएवी मुजफ्फरनगर विजयी रहा।



बैडमिंटन में युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में आयुष पटेल, डीएवी ओबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्जुन बंसल, डीएवी अमेठी द्वितीय तथा हर्षित कुमार गौतम, डीएवी झाँसी तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-17 वर्ग में अर्णव सिंह, डीएवी नोएडा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनंत कुमार गुप्ता, डीएवी बबराला ने द्वितीय तथा चंद्रेश्वर पी. सिंह, डीएवी अमेठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 वर्ग में कार्तिकेय मौर्य, डीएवी अनपरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रॉमिल पी. सिंह, डीएवी नोएडा द्वितीय तथा अक्षांश गुप्ता, डीएवी बबराला तृतीय स्थान पर रहे।



फुटबॉल में भी रहे रोमांचक मुकाबले

फुटबॉल के अंडर-17 वर्ग में डीएवी साहिबाबाद और डीएवी काकरी के बीच खेले गए मुकाबले में डीएवी साहिबाबाद विजयी रहा। डीएवी प्रयागराज और डीएवी बबराला के बीच हुए मुकाबले में डीएवी बबराला ने विजय प्राप्त की। वहीं डीएवी साहिबाबाद और डीएवी बबराला के मध्य खेले गए एक अन्य अंडर-17 मुकाबले में भी डीएवी बबराला की टीम विजयी रही। इस आधार पर इस वर्ग में डीएवी बबराला ने स्वर्ण पदक डीएवी साहिबाबाद ने रजत पदक और डीएवी काकरी ने कांस्य पदक हासिल किया

अंडर-19 वर्ग में डीएवी खरिया और डीएवी मंसूरपुर के बीच हुए मुकाबले में डीएवी खरिया विजयी रहा। इसके बाद डीएवी अमेठी और डीएवी साहिबाबाद के मध्य खेले गए मुकाबले में डीएवी अमेठी ने विजय हासिल की। अंडर-19 फुटबॉल में स्वर्ण पदक डीएवी अमेठी, रजत पदक डीएवी साहिबाबाद तथा कांस्य पदक डीएवी खरिया ने हासिल किया।

अंडर-14 वर्ग में डीएवी बबराला और डीएवी काकरी के बीच खेले गए मुकाबले में डीएवी बबराला विजयी रहा, जबकि डीएवी नोएडा और डीएवी अमेठी के मध्य हुए मुकाबले में डीएवी नोएडा ने जीत दर्ज की। इन मुकाबले के आधार पर इस वर्ग में  डीएवी नोएडा स्वर्ण पदक, डीएवी अमेठी रजत पदक और डीएवी बबराला कांस्य पदक के दावेदार बने। 

हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी कुमारगंज स्वर्ण पदक और डीएवी रॉबर्ट गंज को रजत पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जूडो के प्रति उनके समर्पण और मेहनत को प्रदर्शित किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं ने खिलाड़ियों के बहुआयामी खेल कौशल को सामने रखा। क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साह और उनका प्रदर्शन अन्य प्रतिभागियों के लिए भी प्रेरणादायी रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here