Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एएसएमसी ललितपुर में दो स्थानों पर 19 यूनिट रक्त संग्रहित

नित्य संदेश ब्यूरो 
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी), ललितपुर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर दो स्थानों रक्त केंद्र, एएसएमसी ललितपुर में 13 यूनिट तथा सीएचसी बिरधा में 6 यूनिट सहित कुल 19 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन के परिवार के 6 सदस्यों ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह, एमएस डॉ. मधुरेंद्र सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सृष्टि सोनी सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सीएमएस ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here