Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 30, 2026

कैनरा बैंक RSETI में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न, 25 प्रतिभागियों को मिले प्रमाण-पत्र

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), मेरठ में आयोजित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समारोह में डोमेन स्किल एसेसर एवं ईडीपी एसेसर उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक निशांत गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया।


अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अर्जित ज्ञान का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण का संचालन रमेश जोशी एवं माधुरी शर्मा ने किया। प्रशिक्षक ऋषिपाल सिंह ने प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि, मशरूम उत्पादन, उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कार्यालय सहायक ओम विकास, रोहित यादव सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


अगला प्रशिक्षण -


संस्थान में एसी एवं फ्रिज रिपेयरिंग प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ 25 नवंबर 2026 से होगा। पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष तथा मेरठ जनपद का निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी RSETI मेरठ से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here