नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी द्वारा प्रथम ऑल-इंडिया इंटर-स्कूल चौ. नरिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के सह-संस्थापक स्वर्गीय चौधरी नरिंदर सिंह की स्मृति में होने वाला यह टूर्नामेंट IPL की तर्ज पर रंगीन किट में खेला जाएगा। आयोजन सचिव एवं क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट तीन आयु वर्गों में लीग आधार पर होगा।
पहला वर्ग (10 से 13 वर्ष) : इसमें गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (दिल्ली रोड), ऋषभ एकेडमी, कुसुम पब्लिक स्कूल (दशरथपुर सकोती), रुद्रा इंटरनेशनल, ट्रांसलम इंटरनेशनल और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (कोरम) की टीमें भाग ले रही हैं।
दूसरा वर्ग (14 से 15 वर्ष) : इसमें कुसुम पब्लिक स्कूल (दशरथपुर सकोती), केएनजी इंटरनेशनल, ऋषभ एकेडमी, रशीद एकेडमी, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल (हापुड़) शामिल हैं।
तीसरा वर्ग (16 से 18 वर्ष) : इसमें राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, शार्पिन पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और डीपीएसएम पब्लिक स्कूल (बहसूमा) की एंट्री स्वीकृत हो चुकी हैं।
अतहर अली ने बताया कि जो भी स्कूल टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं, वे गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल अथवा ऋषभ एकेडमी स्कूल में संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment