Sunday, September 27, 2026

बैंक हड़ताल टली: IBA और UFBU के बीच बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक सामान्य रूप से काम करेंगे बैंक

नित्य संदेश ब्यूरो 

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों (UFBU) के बीच बैठक में सहमति बनने के बाद 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल टाल (defer) दी गई है। इसके बाद अब सभी बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चालू रहेगा।


बैंक कर्मचारी संगठन मुख्य रूप से हफ़्ते में 5 दिन काम (सभी शनिवारों की छुट्टी), केवल उच्च अधिकारियों के लिए लागू नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में संशोधन, पेंशन अपडेशन, NPS की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने और बैंकों में खाली पड़े पदों पर पर्याप्त भर्तियों की मांग को लेकर हड़ताल पर जा रहे थे। वार्ता के दौरान IBA और यूनियनों के बीच शनिवार की छुट्टी के समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाने, PLI योजना में संशोधन का प्रस्ताव सरकार को भेजने और अन्य लंबित मांगों पर 8 मार्च 2024 के द्विपक्षीय समझौतों के तहत आगे चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी, जिसके बाद यह हड़ताल टाल दी गई।

No comments:

Post a Comment