Sunday, September 27, 2026

इंदौर हार्ट क्लब ने मनाया विश्व हृदय दिवस, एक मंच से शहर के चिकित्सकों हुए ८०० दिल के मरीजों से रूबरू

 
नित्य संदेश, इंदौर। खचाखच भरे आनंद मोहन ऑडिटोरियम में इन्दौर हार्ट क्लब की ९ वी मीटिंग -रंगारंग मनोरंजन और ज्ञान  से भरपूर  गत रविवार को आयोजित की गई। डॉ भारत रावत ने बताया की इंदौर हार्ट क्लब अब २२,००० से अधिक लोगों को स्वस्थ दिल के साप्ताहिक नुस्खे  भेजता है। 


डॉ सुबोध बांझल, डॉ शिरीष धोबले, डॉ अरुण अग्रवाल, डॉ प्रवीण डाणी, डॉ इद्रिस ख़ान, डॉ पवन राठी, डॉ एच पी यादव, डॉ रवि दोसी, डॉ सिद्धांत जैन, डॉ प्रदीप पोखरना डॉ मनीष पोरवाल और डॉ विनीत पांडे ने रोचक जानकारियाँ बताईं। 

गुड़गाँव से डॉ नरेश त्रेहन ने अपने वीडियो मेसेज में विश्व हृदय दिवस पर इंदौर हार्ट क्लब को बधाई देते हुए सभी को एक संतुलित जीवन जीने पर जोर दिया। 


इस अवसर पर 

“दिल के लिए नुस्खे” एक पुस्तक का विमोचन  किया गया जिसकी प्रति सभी श्रोताओं को को एक जुट के थैले में निःशुल्क भेंट करी गई। 

करीब दो घंटे के प्रोग्राम में संगीत, बच्चों के पोस्टर्स और हास्य योग के माध्यम से भी मरीजों का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया गया। दिल्ली से आए मशहूर कवि श्री चिराग़ जैन ने अपनी कविताओं से सबका मन जीत लिया। इस अवसर पर  डॉ शिरीष धोबले, डॉ इदरीस ख़ान और डॉ विनीत पांडे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 


No comments:

Post a Comment