Friday, September 4, 2026

मेरठ और नोएडा ने शानदार प्रदर्शन कर जीते मैच


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें मेरठ और नोएडा की टीम ने शानदार जीत प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया।


पहले मैच में मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम 19.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हार गई। दूसरे मैच में नाएडा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 179 रन ही बना सकी और 8 रन से मैच हार गई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मैच से पूर्व मुख्य अतिथि आयुष सिंघल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रोहन सिंघल ने क्रिकेट कोच अतहर अली व खिलाड़ियों से आगे भी मैच कराने की बात कही।

No comments:

Post a Comment