Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

हनुमान चौक पर व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने किया हनुमान चालीसा पाठ, पिंकी चौधरी को दिया संदेश

  

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान को लेकर बने तनाव के बीच मंगलवार शाम ठीक 5 बजे हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर पर व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।


इस दौरान शैंकी वर्मा ने हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को संदेश देते हुए कहा कि "पिंकी भाई, हनुमान चालीसा पढ़ना गलत नहीं है, आपने स्थान गलत चुना था।" उन्होंने कहा कि मस्जिद मुस्लिम भाइयों की इबादत की जगह है, जबकि हम हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए बहुत सारे मंदिर हैं। हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर में ही शोभा देता है, किसी की इबादतगाह के बाहर नहीं। शैंकी वर्मा ने कहा कि मेरठ गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है और यहां की शांति व भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगली बार जब भी मेरठ में सुंदरकांड या कोई अन्य धार्मिक कार्यक्रम होगा, तो पिंकी चौधरी को अवश्य आमंत्रित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here