Saturday, September 5, 2026

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पूनम देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं



मोहम्मद असलम

नित्य संदेश, मेरठ। 148 न्यू अशोक पुरी कंकरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि श्रीमती पूनम देवी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता एवं संगठन विस्तार के लिए कार्य करेंगी। साथ ही झारखंड के सभी जिलों में संगठन की मजबूत टीम खड़ी करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।


प्रदेश में स्वदेशीता अभियान चलाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थापक अवतार सिंह परवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरजा शंकर, राष्ट्रीय सूचना मंत्री सोनिया वर्मा जिला उपाध्यक्ष अकित राठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने पूनम देवी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment