Saturday, September 5, 2026

अध्यापक सचिन कुमार एवं प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा हुए सम्मानित

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मानित समारोह में जिले  के शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें ब्लॉक परीक्षितगढ़ से उच्च प्राथमिक विद्यालय नासरपुर के अध्यापक सचिन कुमार एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अतलपुर के प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा को शिक्षण कार्य में सराहनीय योगदान करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।  समारोह में जिलाधिकारी  बी के सिंह मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा  चौधरी राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर विधान परिषद सदस्य  धर्मेंद्र भारद्वाज मेयर हरिकांत अहलूवालिया आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment