Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

व्यापारिक हितों और आगामी योजनाओं पर हुई बैठक में चर्चा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ की मासिक बैठक बुधवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष रवि खुराना के कार्यालय पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


बैठक के दौरान व्यापार संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, स्थानीय व्यापारिक समस्याओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संघ को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महामंत्री संजय सिंह, संरक्षक पुरण चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, विजय गोयल, डॉ. भूपेंद्र व जफर सैफी मौजूद रहे। इनके अलावा मंत्री वाहिद, अभिनव चौहान, नवीन कंसल, अंकुश सभरवाल, रविकांत कौशिक, मनोज, संदीप, दीपक सक्सेना, अंकित गुप्ता, देव चावला, मोहम्मद इमरान, विजय राजपूत, पंकज राणा, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी तथा नव-नियुक्त मंत्री अवधेश चौहान सहित कई पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संघ की ओर से उपस्थित सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here