Monday, September 7, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जनपद न्यायालय में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जागरूकता रैली प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से प्रचार वाहन को रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन जनपद मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा तथा उन्हें अपने लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए जागरूक करेगा।



इस अवसर पर अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत अमित वीर सिंह, अपर सिविल जज (सी.डि.)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंका रानी, अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा मेरठ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment