नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
प्रातः काल इंद्रों द्वारा दो पाण्डुक शिलाओं पर भगवान महावीर एवं भगवान
शांतिनाथ को विराजमान किया गया। शांति धारा का सौभाग्य चैतन्य जैन, अंशुल जैन,
प्रमोद जैन, सचिन जैन, दीपक जैन एवं प्रदीप जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात
देव-शास्त्र-गुरु, सोलहकारण, पंचमेरु, दशलक्षण धर्म एवं भगवान महावीर की भव्य पूजा
की गई। मंदिर जी में चल रहे तत्वार्थ सूत्र महामंडल विधान के अंतर्गत 42 अर्घ्य
मांडले पर चढ़ाए गए। सभी धार्मिक क्रियाएं विधानाचार्य नंदन शास्त्री टीकमगढ़
वालों के सानिध्य में संपन्न कराई गईं।
सायं काल में सभी धर्मावलंबियों द्वारा सामूहिक आरती की गई। तत्पश्चात
विधानाचार्य नंदन शास्त्री ने उत्तम सत्य धर्म पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सुनील जैन प्रवक्ता, तरस
चंद जैन, अरुण जैन, सत्येन्द्र जैन, शैलेंद्र जैन, गौरव जैन एवं अनुराग जैन आदि का
विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment