नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शास्त्री नगर में चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में सेंट्रल मार्केट जा रहे नेता को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही रोक दिया।
जानकारी के अनुसार, नेता आज सुबह व्यापारियों और प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने के लिए सेंट्रल मार्केट के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें आवास के गेट पर ही रोक दिया और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। इस पर उन्होंने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना नहीं है, बल्कि अपने क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों की आवाज उठाना है। जिन परिवारों की रोजी-रोटी उजड़ रही है, उनके साथ खड़ा होना मेरा कर्तव्य है।"
उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "इस प्रकार हम नेताओं को घर पर रोक देना कोई समाधान नहीं, बल्कि तानाशाही है।" उन्होंने मांग की कि प्रशासन ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारियों और परिवारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करे और उनकी बात सुने।
No comments:
Post a Comment