Saturday, September 26, 2026

प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, सेवा संकल्प अभियान के लिए दी बधाई

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। हाल ही में संपन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी तथा आगामी कार्यक्रमों को कुशलता से आयोजित करने के निर्देश दिए।


प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में एक विकास/सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने चौराहों का सुदृढ़ीकरण, फ्लाईओवर के नीचे सफाई व सौंदर्यीकरण और तालाबों/सरोवरों के पुनरुद्धार जैसे कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने अभियान की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment