Saturday, September 26, 2026

जिलाधिकारी ने किया आईटीआई साकेत व कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उन्होने वहां कंट्रोल रूम, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व प्रमुख राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment