सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। सदर बाजार स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम में आयोजित एक जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना जियाउर रहमान ने कहा कि शिक्षा हासिल करना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि शिक्षित समाज ही देश की असल बुनियाद है।
उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर शिक्षित समाज की स्थापना पर काम करना चाहिए। क्योंकि इससे देश की तरक़्की उन्नति और विकास होगा। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर भी जोर दिया। मोहतमिम मौलाना मशहूदुर्रहमान चतुर्वेदी ने कहा कि जब एक बेटा पढ़ता है तो अपने आप को शिक्षित बना सकता है लेकिन जब बेटी पढ़ती है तो पूरे घर को शिक्षित बनाने की सलाहियत रखती है। उन्होंने इसलाह ए माशरा (समाज सुधार) पर भी जोर दिया। मौलाना चतुर्वेदी ने आधुनिक शिक्षा, कंप्यूटर, गणित और विज्ञान आधारित शिक्षा की एहमियत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में मौलाना मशहूदुर्रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी ने देश में अमनो अमान क़ायम रहने की दुआ कराई।
इस अवसर पर शाकिर हसन अल्वी, मौलाना जावेद शम्श, मौलाना अमीनुद्दीन, मौलाना रियासत अली, मौलाना अब्दुल समद, मौलाना शाहनवाज जमाली, मौलाना अब्दुल जब्बार, मौलाना तय्यब, मौलाना शाहिद जमाली, मास्टर शेख मुकर्रम, शहाब अहमद सिद्दीकी, कारी हशमतुल्लाह और इम्तियाज जमाली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment